फॉण्ट कनवर्टर NEW

गिरिडीह पहुंचेंगी डीजीपी तदाशा मिश्रा, पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगी समीक्षा बैठक

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा आज गिरिडीह दौरे पर पहुंचेंगी। दौरे के दौरान वह सबसे पहले दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास जाएंगी और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह: झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा आज गिरिडीह दौरे पर पहुंचेंगी। दौरे के दौरान वह सबसे पहले दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास जाएंगी और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगी।

इसके बाद डीजीपी जिला पुलिस कार्यालय पहुंचेंगी। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक होगी।

बैठक में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों और पुलिसिंग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। डीजीपी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आवश्यक निर्देश देंगी।

डीजीपी के दौरे को लेकर जिला पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram