फॉण्ट कनवर्टर NEW

भागलपुर में बाढ़ का कहर, लोगों के बीच पहुंचीं डीएम अलंकृता पांडे

गंगा के बढ़ते जलस्तर से भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। कई पंचायतों और गांवों में पानी भर गया है, जबकि कई इलाकों का सड़क संपर्क भी टूट गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर: गंगा के बढ़ते जलस्तर से भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। कई पंचायतों और गांवों में पानी भर गया है, जबकि कई इलाकों का सड़क संपर्क भी टूट गया है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। डीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

कई जगहों पर सड़क पर पानी भरने के कारण डीएम ट्रैक्टर से प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचीं। वहीं, ज्यादा पानी वाले इलाकों में उन्होंने पैदल जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामान पहुंचाने का निर्देश दिया।

इस दौरान शाहकुंड की सीओ हर्षा कोमल भी प्रशासनिक टीम के साथ मौजूद रहीं। टीम ने शाहकुंड प्रखंड की कई बाढ़ प्रभावित पंचायतों का निरीक्षण किया।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रख रही है। बाढ़ के बीच डीएम के सीधे लोगों के बीच पहुंचने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram