फॉण्ट कनवर्टर NEW

BJP ने सात मोर्चों के प्रभारियों का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बदलाव करते हुए सात प्रमुख मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने महिला, युवा, OBC, SC, ST, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बदलाव करते हुए सात प्रमुख मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने महिला, युवा, OBC, SC, ST, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी को दी गई है। युवा मोर्चा का प्रभार हरीश द्विवेदी संभालेंगे। वहीं, OBC मोर्चे की जिम्मेदारी वैजयंत पांडा को दी गई है।

इसके अलावा SC मोर्चे के प्रभारी संजय भाटिया, ST मोर्चे के प्रभारी सतीश पूनिया, किसान मोर्चे के प्रभारी लाल सिंह आर्या और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी गजेंद्र पटेल बनाए गए हैं।

भाजपा का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करना और संगठन को और प्रभावी बनाना है।

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

  • महिला मोर्चा — डी. पुरंदेश्वरी
  • युवा मोर्चा — हरीश द्विवेदी
  • OBC मोर्चा — वैजयंत पांडा
  • SC मोर्चा — संजय भाटिया
  • ST मोर्चा — सतीश पूनिया
  • किसान मोर्चा — लाल सिंह आर्या
  • अल्पसंख्यक मोर्चा — गजेंद्र पटेल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram