फॉण्ट कनवर्टर NEW

पंडरा मंडी की सफाई को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 100 सफाईकर्मी लगाए

पंडरा मंडी में लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर दुकानदारों की परेशानी अब दूर होने लगी है। दुकानदारों की समस्या सामने आने के बाद नगर निगम ने मंडी में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए 100 सफाईकर्मियों की टीम को लगाया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: पंडरा मंडी में लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर दुकानदारों की परेशानी अब दूर होने लगी है। दुकानदारों की समस्या सामने आने के बाद नगर निगम ने मंडी में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए 100 सफाईकर्मियों की टीम को लगाया गया है।

दरअसल, पंडरा मंडी की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर टीम मुकेश ने महापौर के सामने मामला उठाया था। टीम ने मंडी में गंदगी की समस्या पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी।

इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मंडी में सफाई का काम शुरू कराया। सफाईकर्मियों ने मंडी में साफ-सफाई का काम संभाल लिया है।

टीम मुकेश ने नगर निगम की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के साथ-साथ उनके समाधान तक प्रयास करना टीम की प्राथमिकता है। टीम ने कहा कि व्यापारी हित से जुड़े मुद्दों पर आगे भी लगातार काम किया जाएगा।

टीम मुकेश ने अपने संदेश में कहा- “जो कहा, वो किया।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram