फॉण्ट कनवर्टर NEW

IAS विनय चौबे निलंबन मुक्त, कार्मिक विभाग में दिया योगदान

झारखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को निलंबन से मुक्त कर दिया है। निलंबन से मुक्त होने के बाद उन्होंने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान दे दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को निलंबन से मुक्त कर दिया है। निलंबन से मुक्त होने के बाद उन्होंने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान दे दिया है।

विनय चौबे को शराब घोटाले के मामले में एसीबी की गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया था। उन पर शराब घोटाले में मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों के साथ मिलकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था।

इसके बाद विनय चौबे के खिलाफ दो और मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में उन पर अपने पद और प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए करीबी लोगों के नाम पर जमीन का म्यूटेशन कराने का आरोप है।

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विनय चौबे जेल से बाहर आए थे। अब सरकार ने उन्हें निलंबन से मुक्त कर दिया है और उन्होंने कार्मिक विभाग में अपना योगदान दे दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram