फॉण्ट कनवर्टर NEW

अब WhatsApp पर मिलेगी पुलिस सेवा, जमशेदपुर में शुरू हुआ चैटबॉट

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस से जुड़ी सेवाओं और जानकारियों को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए पुलिस ने डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है। जिला पुलिस की ओर से ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस से जुड़ी सेवाओं और जानकारियों को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए पुलिस ने डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है। जिला पुलिस की ओर से ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन से व्हाट्सऐप पर कई पुलिस सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे सामान्य जानकारी और आवेदन संबंधी कार्यों के लिए लोगों को बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की आवश्यकता कम होगी।

एसएसपी एहतेशाम वकारिव ने बुधवार को बताया कि ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट का इस्तेमाल बेहद सरल रखा गया है। नागरिकों को अपने व्हाट्सऐप से 9471167577 नंबर पर केवल ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। पुलिस द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन करके भी नागरिक सीधे चैटबॉट से जुड़ सकते हैं।

चैटबॉट के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित सहायता और जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत और आवश्यक जानकारी के अलावा यातायात व्यवस्था, चालान, पासपोर्ट सत्यापन, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और चरित्र सत्यापन से संबंधित सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

इसके अलावा पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न सत्यापन की स्थिति जानने की सुविधा भी नागरिकों को मिलेगी। पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन अथवा शिकायत की स्थिति की जानकारी भी चैटबॉट के जरिए प्राप्त की जा सकेगी। अपने क्षेत्र के नजदीकी पुलिस स्टेशन की जानकारी हासिल करने के साथ महिलाओं की सुरक्षा और ईव-टीजिंग से जुड़े मामलों में शिकायत या सूचना देने की सुविधा भी इसमें उपलब्ध कराई गई है।

वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित सहायता, पुलिस को शिकायत देने, सुझाव साझा करने और फीडबैक देने जैसी सुविधाओं को भी ‘जोहार पुलिस’ से जोड़ा गया है। पुलिस के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद को अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनाना है।

पुलिस का मानना है कि व्हाट्सऐप आधारित इस सेवा से छोटी-छोटी जानकारियों और सामान्य पुलिस सेवाओं के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे नागरिकों का समय बचेगा और पुलिस सेवाओं तक उनकी पहुंच भी आसान होगी। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले के लोगों से ‘जोहार पुलिस’ यानी जमशेदपुर ऑनलाइन हेल्प एंड असिस्टेंस फॉर रेसिडेंट्स चैटबॉट का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram