फॉण्ट कनवर्टर NEW

ACB की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर पुनीत कृष्ण गौतम को ACB ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक केस की डायरी कोर्ट भेजने के बदले SI ने शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की मांग की थी।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह: गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर पुनीत कृष्ण गौतम को ACB ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक केस की डायरी कोर्ट भेजने के बदले SI ने शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता जीवलाल महतो ने इस मामले की शिकायत ACB से की थी। बताया गया कि उनके छोटे बेटे को पहले एक मामले में जेल भेजा गया था। इसी मामले की केस डायरी कोर्ट भेजने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी जा रही थी।

पहली किस्त लेते ही पहुंची ACB टीम

शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले की जांच की। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार को SI पुनीत कृष्ण गौतम जब 30 हजार रुपये की पहली किस्त ले रहे थे, तभी ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

2018 बैच के अधिकारी हैं पुनीत गौतम

पुनीत कृष्ण गौतम 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। वह वर्तमान में गिरिडीह साइबर थाना में तैनात थे।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram