फॉण्ट कनवर्टर NEW

किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए? धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं ये जरूरी नियम

धर्म ग्रंथों और मनुस्मृति में स्वस्थ जीवन व सुख-समृद्धि के लिए सोने के विशेष नियम बताए गए हैं; जानें किस दिशा में सिर रखना लाभकारी है और किन आदतों से बचना चाहिए।
सोने के नियम

अपनी भाषा में पढ़ें

Spiritual Desk: सनातन धर्म परंपरा और प्राचीन धर्म ग्रंथों में मनुष्य के स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार शयन कक्ष और सोने के तौर-तरीकों का सीधा प्रभाव व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य और घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। सही नियमों का पालन करने से व्यक्ति निरोगी रहता है, वहीं गलत आदतों से जीवन में दरिद्रता और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

Read more: शास्त्रों के अनुसार सोने के ये नियम बदल देंगे आपकी किस्मत, जानें सही दिशा

मनुस्मृति के अनुसार कभी भी बिल्कुल सूने घर या अत्यधिक अंधेरे वाले स्थान पर अकेले नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा मंदिर और श्मशान भूमि में भी सोने की सख्त मनाही की गई है।

किस दिशा में सिर करके सोना होता है शुभ?

धर्म शास्त्रों में सोने की दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। व्यक्ति किस दिशा में सिर और पैर करके सोता है, इसका सीधा संबंध उसकी आयु, विद्या और आर्थिक स्थिति से जुड़ा है:

  • पूर्व दिशा: पूर्व की ओर सिर करके सोने से ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है।

  • दक्षिण दिशा: दक्षिण की तरफ सिर करके सोना सबसे उत्तम माना गया है; इससे आयु और धन में वृद्धि होती है।

  • पश्चिम दिशा: पश्चिम की ओर सिर करके सोने से मानसिक तनाव और चिंताएं बढ़ती हैं।

  • उत्तर दिशा: उत्तर दिशा की ओर सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए; ग्रंथों में इसे स्वास्थ्य हानि और अकाल मृत्यु का कारक माना गया है।

दक्षिण दिशा में पैर रखकर सोने से क्यों बचें?

शास्त्रों के अनुसार दक्षिण दिशा में पैर रखकर कभी नहीं सोना चाहिए। इस दिशा को यम की दिशा माना गया है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पृथ्वी के चुंबकीय प्रभाव के कारण दक्षिण दिशा में पैर और उत्तर में सिर रखने से मस्तिष्क में रक्त का संचार प्रभावित होता है। बाईं करवट लेकर सोना स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Read more: वास्तु के इन 6 नियमों से घर में आएगा पैसा, आज ही बदलें ये दिशाएं

सोने से पहले इन गलत आदतों से बनाएं दूरी

  • भीगे पैर न सोएं: रात को सोने से पहले पैर धोना अच्छी आदत है, लेकिन बिस्तर पर जाने से पहले पैरों को सुखा लेना चाहिए। मान्यता है कि सूखे पैर सोने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

  • टूटे पलंग और झूठे मुंह से परहेज: टूटी खाट या पलंग पर नहीं सोना चाहिए। भोजन के तुरंत बाद न सोएं और कभी भी झूठे मुंह बिस्तर पर न जाएं।

  • माथे का तिलक: यदि माथे पर तिलक या चंदन लगा हो, तो सोने से पहले उसे साफ कर लेना चाहिए।

  • हाथ और पैर की स्थिति: सोते समय छाती पर हाथ रखकर या पैर पर पैर चढ़ाकर सोने से बचना चाहिए।

दिन और संध्या काल में सोने की मनाही

धर्म शास्त्रों के अनुसार दिन के समय, सूर्योदय और सूर्यास्त (संध्या काल) के दौरान सोने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इन समयों पर सोने वाला व्यक्ति रोगी और दरिद्र हो जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram