रांची: कांग्रेस ने झारखंड में संगठन से जुड़ी एक अहम नियुक्ति की है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के बेटे प्रशांत किशोर को झारखंड कांग्रेस के SC विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 8 सितंबर 2026 को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी।
कांग्रेस ने झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ में भी SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में निर्मल कोसरे को यह जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशांत किशोर अब झारखंड में SC विभाग के संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को झारखंड कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Read more : झारखंड कांग्रेस के SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर




