गिरिडीह: नगर थाना में युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 7 सितंबर की रात नगर थाना में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू की। इसी के बाद एसपी ने नगर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज करने का आदेश दिया।
फिलहाल वायरल वीडियो में दिख रहे युवक और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
Read more : झारखंड कांग्रेस के SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर




