धनबाद/कतरास: श्री श्री राणी सती दादी मंदिर कतरास में 28वें भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और निशान के साथ निकली यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं।
कलश यात्रा भगत सिंह चौक से शुरू हुई और गुही बांध, सब्जी पट्टी व कतरास थाना चौक होते हुए राणी सती दादी मंदिर पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी जुटे
यात्रा में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य के अलावा कतरास थानेदार, कई नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
मंदिर पहुंचने के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चार दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव के तहत आगे भी कई धार्मिक आयोजन होंगे।




