नई दिल्ली: गुजरात की गैर सरकारी संस्था जस्टिस ऑन ट्रायल ने BBC के खिलाफ दायर 10,000 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे को वापस ले लिया है। यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ से जुड़ा था।
संस्था ने आरोप लगाया था कि BBC की दो भागों वाली डॉक्यूमेंट्री से भारत की प्रतिष्ठा, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है।
मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के सामने हुई। संस्था की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ शर्मा ने मुकदमा वापस लेने की अनुमति मांगी। वकील ने अदालत को बताया कि इसी आधार पर नया मुकदमा दायर किया जाएगा। अदालत ने अनुरोध स्वीकार करते हुए मौजूदा मुकदमे को खारिज कर दिया।
अब संस्था की ओर से इसी मामले को लेकर नए सिरे से मुकदमा दायर करने की बात कही गई है।




