नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी 6 सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। वहीं 9 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी।
उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
- नोटिफिकेशन जारी: 9 सितंबर 2026
- नामांकन की आखिरी तारीख: 16 सितंबर
- नामांकन पत्रों की जांच: 17 सितंबर
- नाम वापसी की अंतिम तारीख: 19 सितंबर
- मतदान: 6 अक्टूबर
- मतगणना और परिणाम: 9 अक्टूबर
इन सीटों पर होगा उपचुनाव
तमिलनाडु: मदुरंतकम (SC) और धारापुरम (SC) विधानसभा सीट।
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट।
पुडुचेरी: थट्टांचावडी विधानसभा सीट।
असम: नौगांव (नागांव) लोकसभा सीट।
इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं सीटें
चुनाव आयोग के मुताबिक ये सभी सीटें सांसदों और विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। अब इन सीटों पर नए जनप्रतिनिधि चुनने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। मतदान और मतगणना की तारीख तय होने के बाद संबंधित राज्यों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।



