फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में राहत: 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, इन 10 जगहों पर पहुंचेगी NCCF की मोबाइल वैन

प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। बाजार में प्याज करीब 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं केंद्र सरकार की पहल पर NCCF की मोबाइल वैन से 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। बाजार में प्याज करीब 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं केंद्र सरकार की पहल पर NCCF की मोबाइल वैन से 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा है।

8 सितंबर 2026 को रांची के 10 अलग-अलग स्थानों पर NCCF की मोबाइल वैन पहुंचेगी। इन वैन से लोगों को रियायती दर पर प्याज मिलेगा।

इन जगहों पर पहुंचेगी मोबाइल वैन:

  • मोरहाबादी
  • नागा बाबा खटाल, माकी रोड
  • हरमू बाजार
  • कडरू चौक
  • अरगोड़ा चौक
  • बजरा, रातू
  • रातू रोड
  • पहाड़ी मंदिर
  • कांके रोड
  • पंडरा रोड

एक उपभोक्ता अधिकतम 2 किलो प्याज खरीद सकेगा। यानी एक व्यक्ति को 35 रुपये प्रति किलो की दर से अधिकतम 2 किलो प्याज दिया जाएगा।

NCCF की मोबाइल वैन की लोकेशन रोज बदली जा रही है, ताकि शहर के अलग-अलग इलाकों के ज्यादा से ज्यादा लोगों को सस्ता प्याज मिल सके। इस पहल का उद्देश्य बढ़ी हुई कीमतों के बीच आम लोगों को राहत देना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram