फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

वक्फ संपत्ति की एक इंच जमीन भी जाने नहीं दिया जाएगा : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची। झारखंड स्थित वक्फ संपत्ति की एक इंच जमीन भी किसी के पास जाने नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार इसको लेकर सजग है। यह बातें 3 अप्रैैल 2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कही। वह पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। झारखंड स्थित वक्फ संपत्ति की एक इंच जमीन भी किसी के पास जाने नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार इसको लेकर सजग है। यह बातें 3 अप्रैैल 2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कही। वह पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा नेताओं की भू-संपत्तियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा पिछले 10 वर्षों में भाजपा नेताओं की भू-संपत्ति मेें आशा के विपरीत वृद्धि हुई है। श्री भट्टाचार्य ने इशारे-इशारे में प्रदेश भाजपा कार्यालय के विस्तार पर भी सवाल उठाया। वक्फ संपत्ति विवाद पर उन्होंने कहा किसी राज्य की संपत्ति और कानून-व्यवस्था का मामला राज्य से संबंधित मामला है। वक्फ का सीईओ राज्य का होता है ना की केंद्र का। इसकी संपत्ति की देखरेख की जिम्मेवारी भी जिले के उपायुक्त के पास होती है। राज्य वक्फ बोर्ड इस मामले में सर्वसम्मति से निर्णय लेती है। केंद्र सरकार वक्फ‍ मामले को अपने एकाधिकार में लेना चाहती है, ताकि वक्फ संपत्ति का निजीहित में उपभोग किया जा सकेे। वक्फ की सबसे अधिक संपत्ति उत्तर प्रदेश में है। यहां वक्फ की देश की कुल नौ लाख संपत्तियों में से 27 प्रतिशत संपत्ति है। इन संपत्तियों पर एकाधिकार करना ही उनका मकसद है। श्री भट्टाचार्य ने यह भी कहा भाजपा ने इस मुद्दे को चैत्र नवरात्र के मौके पर उठाया है ताकि धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक हित को साधा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram