फॉण्ट कनवर्टर NEW

जन्माष्टमी को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, इन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री

राजधानी रांची में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 4 और 5 सितंबर 2026 को शहर में कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 सितंबर को जन्माष्टमी की झांकी और 5 सितंबर को

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 4 और 5 सितंबर 2026 को शहर में कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 सितंबर को जन्माष्टमी की झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या व दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यह व्यवस्था की है।

रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर की सीमा में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे वाहनों को रिंग रोड के रास्ते उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। शहर में सामान्य नो-एंट्री की व्यवस्था भी लागू रहेगी।

इन रास्तों पर ऑटो और सवारी वाहन नहीं चलेंगे

कार्यक्रम स्थल के आसपास कुछ प्रमुख मार्गों पर मालवाहक वाहनों के साथ ऑटो और अन्य सवारी वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी।

  • फिरायालाल चौक से सुजाता चौक
  • प्लाजा चौक से फिरायालाल चौक
  • जेल चौक से फिरायालाल चौक
  • मिशन चौक से सर्जना चौक
  • रतन पीपी से फिरायालाल चौक

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और यात्रा के दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram