फॉण्ट कनवर्टर NEW

इंसेंटिव राशि में कटौती पर भड़का BAKS, आंदोलन की दी चेतावनी

Bokaro : BSLअनाधिशासी कर्मचारी संघ और एसएमएस 2 सीसीएस सीजीएम के साथ बैठक आयोजित हुई । जिसमें पुर्व के विभागीय बैठक में कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दो को विभागीय प्रबंधन के समक्ष रखा गया । जिस पर कुछ माह में अधिकतर मुद्दो के निराकरण का

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : BSLअनाधिशासी कर्मचारी संघ और एसएमएस 2 सीसीएस सीजीएम के साथ बैठक आयोजित हुई । जिसमें पुर्व के विभागीय बैठक में कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दो को विभागीय प्रबंधन के समक्ष रखा गया । जिस पर कुछ माह में अधिकतर मुद्दो के निराकरण का रोड मैप यूनियन को दिया गया । वही विभाग से बाहर के मुद्दो को संबंधित विभागो तथा उच्च प्रबंधन के संज्ञान में लाकर निवारण की बात कहा गया ।

प्रबंधन के समक्ष रखे गए कर्मचारियों के लंबित मुद्दे
1. इंसेंटीव रिवार्ड फॉर्मुला के आधार पर कम हुए इंसेंटीव राशी के मुद्दे पर सीजीएम और मानव संसाधन विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी आँकड़ो का अध्ययन करके समस्या का समाधान निकाला जायेगा तथा किसी भी हालत में पुरानी राशी से कम इंसेंटीव नही होने दिया जायेगा । उत्पादन में लगातार वृद्धि के बावजूद 2007 के फॉर्मुला के आधार पर इंसेंटीव रिवार्ड राशी का भुगतान किया जा रहा है ।
2. एक्टिंग अलाउंस को संशोधित कर शुरु करना — विभाग के कई कर्मचारी अपने से उच्च ग्रेड के कार्मिको का कार्य कर रहे है । श्रम कानून के नियमानुसार उनको इसके बदले एक्टिंग अलाउंस का भुगतान किया जाना चाहिए,साथ ही मल्टी स्किलिंग स्कीम को प्रारंभ करने की मांग।
3)नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम — तय लक्ष्य से अधिक उत्पादन होने पर अतिरिक्त हुए उत्पादन के आधार पर सभी कार्मिकों को नॉन फाईनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम के तहत उपहार वितरित किया जाय ।
4) हाइयर पेंशन भरे हुए कर्मियों का सेकंड डिमांड अप्रूवल में देरी — विभाग के कई कर्मियों का EPS 95 उच्च पेंशन हेतु सेकेंड डिमांड राशी अभी तक नही कटौती नही किया गया है । पहली डिमांड राशी मे बहूत बड़ी राशी कटौती कर ली गई है । सेकेंड डिमांड राशी नही कटने से तुरंत सेवानिवृत हुए कार्मिकों का पेंशन शुरु नही होगा तथा जमा राशी पर ब्याज भी EPFO द्वारा नही दिया जायेगा । अतः HR , वित्त तथा EPFO विभाग से सामंजस्य स्थापित कर सभी पिड़ित कार्मिको के सेकेंड डिमांड राशी की कटौती करा कर उनकी समस्या दूर कराई जाय ।
5)कैंटीन की समस्या — विभाग के आस पास मौजुद कैंटीनो मे खाद्द पदार्थो की गुणवत्ता हमेशा कम रहती है । इसलिए सेल कॉर्पोरेट कैंटीन के तर्ज पर विभाग के सभी कैंटीन संचालित किए जाय । उदाहरण के रुप में सेल कॉर्पोरेट कार्यालय कैंटीन में ₹22 में पतला चावल, दो रोटी, गाढ़ा दाल, एक मिक्स सब्जी, एक सुखी सब्जी, गाजर का हलवा, सलाद, पापड़ आदि उच्च गुणवत्ता और स्वादिष्ट खाद्द पदार्थ परोसे जा रहे है ।
6) अटेंडेंस करेक्शन —विभाग के कर्मचारियों के अटेंडेंस करेक्शन सिस्टम को आसान बनाया जाय।
7)रेस्ट रूम — विभाग के सभी अनुभागो के रेस्ट रुम में सही फर्निचर, कुलर, एसी, आरओ पेयजल , शौचालय की व्यवस्था कराई जाय ।
8) ड्रेनेज सिस्टम में जाम — विभाग के सभी जगहो के ड्रेनेज सिस्टम का बरसात से पहले तथा बरसात के दौरान सर्वेक्षण कराकर उसकी साफ सफाई कराई जाय ।
9)पुराने सीटों के उड़कर गिरना — विभाग के शेडो में लटके हुए पुराने शीटो को अविलंब हटवाया जाय ताकि आंधी ,तुफान या तेज हवा बहने पर वो किसी भी व्यक्ति को हानी नही पहुँचा सके ।
10)टॉयलेट की समस्या — विभाग के सभी अनुभागो में स्थापित शौचालयों का सर्वेक्षण कराकर गंदे, टुटे दरवाजे , खिड़की, जर्जर कमोड, वाश बेसिन, शौचालय में लाईट, एक्झॉस्ट फैन , टूटी टाईल्स आदि का मरम्मत करवाया जाय । साथ ही शौचालयो के नियमित साफ सफाई हेतु एक कैलेण्डर बना कर अनुपालन करवाया जाय ।
11)वाटर प्यूरीफायर काम नहीं करना — विभाग के कई अनुभागो में लगे वाटर प्युरीफायर का अनुरक्षण नही होने से वह कार्य नही कर रहे है । उनके कैण्डल सहित सभी जरुरी उपकरणो को समय पर बदला जाय ।
12) टूटी सड़कें के कारण जल जमाव — विभाग के भीतर आवागमन हेतु बने सर्विस रोड जर्जर है , कृप्या संबंधित विभाग के संज्ञान में लाकर उनकी मरम्मत कराई जाय ।
13)शेड से बरसात का पानी गिरने की समस्या — उपर के चैनल/शीट जर्जर होने या जाम होने के कारण बरसात के दिनो में शेड में पानी गीरता है । कृप्या उनकी समय पर अनुरक्षण करवाया जाय ।
14)36 मीटर एरिया में पेयजल नहीं होना — 36 मीटर एरिया में कार्यरत कर्मचारियों के लिए RO युक्त पेयजल की व्यवस्था कराया जाय ।

आज की बैठक में यूनियन की तरफ से महासचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार साव , उपमहासचिव माणिक मुंडा,विभागीय प्रतिनिधि त्रिवेणी सिंह सहित विभाग के काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया ।
बयान
SMS 2 CCS के विभागीय प्रतिनिधि त्रिवेणी सिंह तथा अनिरुद्ध शर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि प्रबंधन कुछ नया देने के बदले पुराने में ही कटौती का ही षडयंत्र रचते रहती है,जिसका उदाहरण इंसेंटीव/रिवॉर्ड राशी में कटौती है,अगर इंसेंटीव/रिवॉर्ड मामला नही हल किया गया तो पुरे विभाग स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे हम सभी श्रमिक बंधु।
अनिरुद्ध शर्मा तथा त्रिवेणी सिंह
विभागीय प्रतिनिधि
Sms 2 ccs,BAKS

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram