फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो से बेंगलुरु और वेल्लोर के लिए नई ट्रेन की मांग पर जांच शुरू

बोकारो स्टील सिटी से बेंगलुरु वाया काटपाड़ी (वेल्लोर) नई ट्रेन चलाने की मांग पर रेल मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: बोकारो स्टील सिटी से बेंगलुरु वाया काटपाड़ी (वेल्लोर) नई ट्रेन चलाने की मांग पर रेल मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

बोकारो से दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। फिलहाल बोकारो और आसपास के यात्रियों को बेंगलुरु, वेल्लोर, चेन्नई और केरल जाने के लिए काफी परेशानी होती है।

ट्रेनों में पहले से लंबी वेटिंग

बोकारो से धनबाद-अलप्पुझा ट्रेन नियमित चलती है, जबकि धनबाद-कोयंबटूर ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण इन ट्रेनों में करीब दो महीने पहले ही सीटों की वेटिंग शुरू हो जाती है।

टिकट नहीं मिलने पर कई यात्रियों को रांची, टाटानगर या राउरकेला जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

छात्रों और मरीजों को होगा फायदा

बोकारो से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई और नौकरी के लिए बेंगलुरु जाते हैं। वहीं इलाज के लिए कई मरीज और उनके परिजन काटपाड़ी स्थित सीएमसी वेल्लोर जाते हैं। सीधी ट्रेन मिलने से छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और कामकाजी लोगों को काफी सुविधा होगी।

विधायक ने जताई उम्मीद

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। रेल मंत्रालय द्वारा मांग की जांच शुरू किए जाने से नई ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram