फॉण्ट कनवर्टर NEW

अजरबैजान से मयंक को लाने जाएंगे एटीएस एसपी ऋषभ झा

Ranchi News: झारखंड के अमन साहू (अब मृत) गैंग के अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से लाने के लिए जाने वाली टीम का नेतृत्व एटीएस एसपी ऋषभ झा करेंगे। एटीएस एसपी के साथ तीन सदस्यीय टीम भी अजरबैजान जाएगी। मयंक सिंह के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के अमन साहू (अब मृत) गैंग के अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से लाने के लिए जाने वाली टीम का नेतृत्व एटीएस एसपी ऋषभ झा करेंगे। एटीएस एसपी के साथ तीन सदस्यीय टीम भी अजरबैजान जाएगी। मयंक सिंह के प्रत्यर्पण की अनुमति अजरबैजान के शीर्ष कोर्ट से मिलने के बाद उसकी वापसी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पहल की है। पुलिस मुख्यालय ने विदेश जाने के लिए अनुमति से जुड़ा पत्र गृह विभाग को भेजा है। गृह विभाग की अनुमति मिलने के बाद एटीएस की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो जाएगी।

अमन की मौत के बाद मयंक के पास कमान

अमन साहू की मुठभेड़ में मौत के बाद उसके गिरोह की कमान मयंक सिंह और राहुल सिंह को सौंपी गई है। अमन साहू गिराह से जुड़े तमाम कॉल भी मयंक सिंह के नाम से ही किए जाते थे। मयंक उर्फ सुनील मीणा, अमन साहू और लॉरेंश विश्नोई के गैंग की बीच की कड़ी था। विदेश में बैठकर वह गिरोह का संचालन किया करता था। इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद वह अजरबैजान के इमीग्रेशन अधिकारियों के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही वह वहां की राजधानी बाकू के जेल में रह रहा था। सीबीआई के जरिए उसके प्रत्यर्पण की अपील एटीएस ने की थी। अजरबैजान में सुनवाई के बाद मयंक के प्रत्यर्पण की इजाजत बीते दिनों मिल गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram