फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन देखनेे हातमा पहुंचे उपायुक्त

रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का धरातल पर प्रभावशाली क्रियान्यवन हेतु उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 28 मार्च 2025 को वार्ड संख्या-02 हतमा भट्टा उप टोला का औचक निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन हो रहा था, जिसे देखने

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का धरातल पर प्रभावशाली क्रियान्यवन हेतु उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 28 मार्च 2025 को वार्ड संख्या-02 हतमा भट्टा उप टोला का औचक निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन हो रहा था, जिसे देखने उपायुक्त पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा योजना की सफलता सम्पूर्ण जिला प्रशासन का दायित्व है। लाभुकों के बीच योजना को लेकर सकारात्मक फीडबैक जाये, इसे जिला प्रशासन की टीम को सुनिश्चित करना है। जिन लाभुकों के खाते में सम्मान राशि नहीं आयी है, उन्हें बतायें कि सत्यापन के बाद सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने आंगनबाडी सेविका को निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों के सत्यापन पर फोकस करें एवं सभी आंगनबाडी सेविका अपने-अपने क्षेत्र में लाभुकों के सत्यापन का कार्य करें। उपायुक्त द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सत्यापन फॉर्म का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram