फॉण्ट कनवर्टर NEW

मजदूरों की समस्याओं को लेकर कांके अंचल का घेराव

कांके। मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में कांके अंचल कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर और स्थानीय लोग शामिल

अपनी भाषा में पढ़ें

कांके। मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में कांके अंचल कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अधिकारयों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

हरिनाथ साहू ने कहा कि कई मजदूर परिवार वर्षों से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे परिवारों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की दिशा में सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

प्रदर्शन के दौरान जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। लोगों ने कहा कि प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण कई पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और आरक्षण समेत अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने और प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने की मांग की।

श्री साहू ने कहा कि सरकार व्यवस्था में सुधार करे, अन्यथा पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। मजदूरों और आम लोगों की मांगों के समर्थन में लोकहित अधिकार पार्टी लगातार उनके साथ खड़ी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram