फॉण्ट कनवर्टर NEW

रक्षाबंधन पर तोहफा: पटना की सड़कों पर उतरीं 5 नई AC पिंक बसें, जानें रूट और किराया

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत बिहार को मिलीं 5 नई एसी इलेक्ट्रिक पिंक बसें; पटना से पालीगंज, बेली रोड और बिहटा रूट पर परिचालन शुरू, देखें पूरा किराया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक सफर का बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत राज्य को वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसें मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में राजधानी पटना और आसपास के उपनगरीय इलाकों को जोड़ने के लिए 5 नई एसी ई-पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। ये सभी बसें आधुनिक लो-फ्लोर और बैटरी चालित हैं, जिससे प्रदूषण मुक्त सफर के साथ महिलाओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।

किन रूटों पर चलेंगी ये बसें?

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के अनुसार, शुरू की गई 5 एसी ई-पिंक बसों को प्रमुख व्यस्त रूटों पर तैनात किया गया है:

  • पटना से पालीगंज रूट: 2 बसें

  • बेली रोड कम्यूट रूट: 2 बसें

  • पटना से बिहटा रूट: 1 बस

पटना-पालीगंज रूट का किराया चार्ट

यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने किराया सूची जारी कर दी है:

  • पटना से पालीगंज (अप रूट): दानापुर रेलवे स्टेशन के लिए ₹40, नौबतपुर ₹70, बिक्रम ₹84, दुल्हिन बाजार ₹108 और पालीगंज तक का किराया ₹121 निर्धारित किया गया है।

  • पालीगंज से पटना (डाउन रूट): दुल्हिन बाजार ₹14, बिक्रम ₹38, नौबतपुर ₹51, दानापुर रेलवे स्टेशन ₹82 और गांधी मैदान तक का किराया ₹121 रहेगा।

पटना से बिहटा (IIT) रूट का किराया

कारगिल चौक से शुरू होकर बिहटा आईआईटी तक जाने वाली बस का स्टॉपेज अनुसार किराया इस प्रकार है:

  • मल्टीमॉडल हब / इनकम टैक्स चौराहा: ₹13

  • सचिवालय / चिड़ियाघर: ₹18

  • गोला रोड: ₹24

  • सगुना मोड़: ₹37

  • दानापुर रेलवे स्टेशन: ₹42

  • शिवाला मोड़: ₹55

  • हंगामा वाटर पार्क: ₹66

  • बिहटा / बिहटा आईआईटी: ₹72

राज्य को मिलेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, 50 होंगी पिंक बसें

परिवहन विभाग के अनुसार, योजना के तहत बिहार को कुल 400 एसी इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की जानी हैं। इनमें से 50 बसें विशेष रूप से महिलाओं के लिए ‘पिंक बस’ के रूप में संचालित होंगी।

वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में 100 सामान्य पिंक बसें पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। नई एसी बसों के जुड़ने से गर्मी के मौसम में महिलाओं का सफर आरामदायक बनेगा और हरित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram