फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर शनिवार को DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय के एनआईसी सभागार में हुई बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) शामिल हुए।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर शनिवार को DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय के एनआईसी सभागार में हुई बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) शामिल हुए।

बैठक में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा आने वाली बड़ी परियोजनाओं और भवन निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।

जमीन से जुड़े मामलों में तेजी के निर्देश

DC ने अधिकारियों को भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जमीन से जुड़े मामलों का समय पर निपटारा होने से विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होगी।

लोगों की समस्याओं का जल्द करें समाधान

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने BDO और CO को अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से बैठने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका जल्द समाधान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से जनता के साथ सीधे संवाद बनाए रखने और जन समस्याओं के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में जिले में विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram