फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर विधिक शिविर में सुकन्या समृद्धि के चेक और वस्त्र वितरित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन गुमला के संयुक्त प्रयास से चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद नायमन कुजूर पुस्तकालय परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी

अपनी भाषा में पढ़ें

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन गुमला के संयुक्त प्रयास से चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद नायमन कुजूर पुस्तकालय परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुमला सिविल कोर्ट के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-2 संजीव भाटिया, एलएडीसी विधिया निधि शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मेरी लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, बीपीआरओ राममोहन साहू और कृषि पदाधिकारी विश्वराम केवट सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश संजीव भाटिया और एलएडीसी विधिया निधि शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सुलभ न्याय और कानूनी जानकारी पहुंचाना विधिक सेवा कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध विधिक सहायता का लाभ लेने की अपील की।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जरूरतमंद लाभुकों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना के चेक भी लाभुकों को सौंपे गए। वहीं स्वयं सहायता समूहों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में जेएसएलपीएस की ओर से डेमो चेक प्रदान किया गया।

शिविर में बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षक खुशबू कुमारी और अंजली वर्मा, पंचायत सचिव लक्ष्मण राम, संतोष कुमार, महताब आलम, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, पीएलवी बिष्णु रौतिया, पीपीओ कार्डधारक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram