फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

डुमरी के हड्सरी सिम्बरटोली में पंचायत स्तरीय महिला सभा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठा

डुमरी। नावाडीह पंचायत स्थित हड्सरी सिम्बरटोली गांव में पंचायत स्तरीय महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा में पंचायत के विभिन्न गांवों से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का और नावाडीह पंचायत के मुखिया चेतनलाल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

डुमरी। नावाडीह पंचायत स्थित हड्सरी सिम्बरटोली गांव में पंचायत स्तरीय महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा में पंचायत के विभिन्न गांवों से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का और नावाडीह पंचायत के मुखिया चेतनलाल मिंज उपस्थित रहे।

महिला सभा में महिलाओं ने पंचायत क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से महिला सुरक्षा, सामूहिक शौचालय और स्नानघर की व्यवस्था को लेकर महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं का कहना था कि इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें रोजमर्रा के जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सभा के दौरान महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित योजनाओं की सूची प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का और मुखिया चेतनलाल मिंज को सौंपी। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों को पंचायत स्तर पर प्राथमिकता देते हुए संबंधित योजनाओं में शामिल किया जाएगा।

प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि महिला सभा में महिलाओं की ओर से रखी गई समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

मुखिया चेतनलाल मिंज ने कहा कि पंचायत की महिलाओं की समस्याओं का समाधान पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है। सामूहिक शौचालय, स्नानघर समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

सभा के माध्यम से पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनकी समस्याओं को सामने लाने और विकास योजनाओं में महिलाओं की जरूरतों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे पंचायत प्रतिनिधियों के सामने रखने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मौके पर मनोहर कुजूर, फुलसाय नगेसिया, अलका बखला, एरेन मिंज, असुंता, कोलेस्टिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram