फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 साल से नहीं टूटी आस्था, सतगावां से बाबाधाम रवाना हुआ जत्था

Koderama : सतगावां मुख्य बाज़ार बासोडीह से कावरियों का जत्था बाबा महेश्वर नाथ धाम स्थित मंदिर मे माथा टेक कर रवाना हुया । पिछले दस वर्षो से लगातार जा रहे कावरियों ने बताया की सावन आते ही बाबा भोलेनाथ के प्रति दिल मे श्रद्धां बना

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama : सतगावां मुख्य बाज़ार बासोडीह से कावरियों का जत्था बाबा महेश्वर नाथ धाम स्थित मंदिर मे माथा टेक कर रवाना हुया । पिछले दस वर्षो से लगातार जा रहे कावरियों ने बताया की सावन आते ही बाबा भोलेनाथ के प्रति दिल मे श्रद्धां बना लेते हैं । और एक महीने से शुद्ध निरामिस भोजन का सेवन करते हैं । बाबा भोलेनाथ के प्रति ध्यान लगाए रहते हैं । बाबा नगरी के लिए रवाना हो जाते हैं । बाबा नगरी जाने से पूर्व सुल्तागंज से माँ गंगा का जल उठा कर संकल्प कर अपने बाबा भोले नाथ के नगरी के लिए प्रस्थान के लिए निकल जाते है । जयकारे लगाते हुए 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर के बाबा भोलेनाथ के मंदिर पहुंच कर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर अपने क्षेत्र एवं अपनी सुख समृद्धि की कामना करते हैं। और इस तरह से जलाभिषेक करने के बाद वहां विभिन्न प्रसिद्ध मंदिर भी लोग जाते हैं । वहां से भी मन्नत मांग कर वापिस आते हैं । वही सभी अपने अपने प्रसादी लेकर के पुनः घर को आते हैं । कावरियों की टीम मे सम्मलित भोला वर्मा (मुस्कान ज्वेलर्स )संतोष वर्मा (माँ संतोषी ज्वेलर्स )मोहित वर्मा राज मोबाइल राजकुमार चौधरी विकास कुमार सौरव वर्मा गौतम सिंह धर्मेंद्र सिंह इत्यादि सभी बाबा की नगरी के लिए जयकारे लगाते हुए प्रस्थान किए ।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram