फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा वंदे मातरम, विधि कॉलेज में शान से फहरा तिरंगा

Koderama : झारखण्ड विधि महाविद्यालय मे देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। ध्वजारोहण से पूर्व विधि महाविद्यालय व

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama : झारखण्ड विधि महाविद्यालय मे देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। ध्वजारोहण से पूर्व विधि महाविद्यालय व बीएड कॉलेज के उपस्थित छात्र-छात्राओं नें वन्दे मातरम गीत गया । पुनः ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों नें महाविद्यालय के निर्माण में सहयोगी महापुरुषों के प्रेरणा स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने झारखंड विधि महाविद्यालय के संपूर्ण विकास की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि महाविद्यालय मे विधि के साथ-साथ डॉ डी एन मिश्रा के अथक प्रयास से एलएलएम की पढ़ाई का प्रारम्भ होना बड़ी उपलब्धि है । यह उपलब्धि इस क्षेत्र के विधि छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण महाविद्यालय की स्थापना की रूप रेखा बनाई जा रही है । जो क्षेत्र के शिक्षा जगत मे मील का पत्थर साबित होगा।
वही बार कौसिल अध्यक्ष जगदीश सालूजा ने अपने संबोधन में कहा कि देश का संविधान एवं कानून आजाद भारत की आत्मा है और इसे बरकरार रखना देश के युवाओं खास कर विधि छात्रों के कंधे पर है।
इसके अतिरिक्त विधि महाविद्यालय प्रांगण में स्थित संध्या कालीन महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ मनीष पंकज के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

समारोह मे मुख्य रूप से महाविद्यालय के दानदाता श्रीमती कलादेवी, बार कॉन्सिल कोडरमा के अध्यक्ष जगदीश सलूजा,शासी निकाय के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सिंह, विनोद कुमार सिन्हा के अतिरिक्त विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विकास राय, एपी एम लॉ कॉलेज गया की सचिव प्रियंका मिश्रा, झारखंड बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार, फारमेसी कॉलेज के प्राचार्य मिथिलेश कुमार, संध्याकालीन कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनीष पंकज, प्रोफेसर इंचार्ज आत्मानंद पांडेय, वाइस प्रिंसिपल अजय भट्टाचार्य, प्रधान सहायक नीरज सिन्हा, प्रोफेसर मोहम्मद खुर्शीद आलम, नवादा विधि महाविद्यालय के कौशल कुमार, सहित तीनों महाविद्यालय के शिक्षक गण शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram