फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुकेश यादव की हत्या, 24 घंटे नामजद आरोपी गिरफ्तार

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुंद गांव में फसल विवाद को लेकर मुकेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम यादव और महादेव

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुंद गांव में फसल विवाद को लेकर मुकेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम यादव और महादेव भुईयां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कुरुंद गांव में फसल को लेकर मुकेश यादव के साथ सीताराम यादव और महादेव भुईया के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और मुकेश यादव की हत्या कर दी गयी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल छापेमारी शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गयी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले में हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram