Patna: राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल से राहत दिलाने और हरित ऊर्जा (Green Energy) को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को अब केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार सरकार भी अपनी तरफ से अतिरिक्त अनुदान (सब्सिडी) देगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति दे दी गई है।
Read more: पटना के विकास पर फुल एक्शन मोड में CM सम्राट, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर समेत कई बड़े प्रोजेक्ट
3 किलोवाट सोलर रूफटॉप पर अब मिलेगा ₹98,000 का कुल अनुदान
ऊर्जा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।
अब 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले ₹78,000 के अनुदान के अलावा बिहार सरकार ₹20,000 का अतिरिक्त टॉप-अप अनुदान प्रदान करेगी। इस प्रकार उपभोक्ताओं को कुल ₹98,000 की वित्तीय मदद सीधे मिलेगी। इसके साथ ही बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) उपभोक्ताओं को पैनल इंस्टॉलेशन के लिए बैंकों के माध्यम से रियायती ब्याज दरों पर लोन की सुविधा भी मुहैया करा रही है।
Read more: खाद की कालाबाजारी पर मंत्री विजय सिन्हा सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई
1 किलोवाट पर ₹40,000 और 2 किलोवाट पर ₹80,000 तक की मदद
घरेलू उपभोक्ताओं की क्षमता को ध्यान में रखते हुए सब्सिडी का ढांचा व्यवस्थित किया गया है:
1 किलोवाट क्षमता: कुल ₹40,000 तक का अनुदान।
2 किलोवाट क्षमता: कुल ₹80,000 तक का अनुदान।
3 किलोवाट या अधिक: कुल ₹98,000 तक का संयुक्त अनुदान।
इस फैसले से निम्न एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए भी अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगवाना बेहद किफायती और आसान हो जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण के साथ जीरो बिजली बिल का सपना होगा साकार
इस योजना के व्यापक विस्तार से राज्य में कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बड़ा बल मिलेगा। योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं का कहना है कि संयुक्त अनुदान की नई व्यवस्था से सौर ऊर्जा प्लेट लगवाना अब हर आम नागरिक की पहुंच में आ गया है। इससे न केवल हर महीने का बिजली बिल ‘शून्य’ (Zero) हो जाएगा, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आमदनी का जरिया भी बनाया जा सकेगा।
Read more: शिक्षक बेहतर समाज के निर्माणकर्ता, शिक्षा से बदल सकती है दुनिया: मंत्री श्रवण कुमार
क्या कहते हैं उपभोक्ता

- 3 किलोवाट के सोलर रूफटॉप पैनल लगाने पर बिहार व केंद्र सरकार द्वारा 98 हजार का अनुदान मिल रहा है। इससे निम्नवर्गीय एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को भी सौर्य ऊर्जा प्लेट लगाने का प्रोत्साहन मिलेगा। बिहार सरकारी द्वारा हरित ऊर्जा को बढ़ावा में हम सब मिलकर सहयोग करेंगे– विमल कुमार महतो, उपभोक्ता
- उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा प्लेट इंस्टॉलेशन के लिए यह सुनहरा अवसर है। अनुदान की नयी श्रेणी आने से अब घर-घर इसका इस्तेमाल शुरु किया जायेगा– भरत कुमार, उपभोक्ता






