Bokaro : गुरु गोविंद सिंह टेक्निकल सोसाइटी (GGSESTC) में रोटरी क्लब चास द्वारा नवगठित रोटरैक्ट क्लब को चार्टर प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीडीजी रो. महेश केजरीवाल ने रोटरैक्ट क्लब के उद्देश्यों एवं क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि रोटरैक्ट, युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सेवा कार्यों से जुड़ने का बेहतर मंच प्रदान करता है।
इसके पहले प्रोफेसर अरुण प्रसाद बर्णवाल ने स्वागत भाषण दिया। संस्थान के निदेशक प्रियदर्शी जरूहार ने रोटरी एवं रोटरैक्ट द्वारा युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने की पहल की सराहना की और विद्यार्थियों को सेवा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
रोटरी क्लब चास के सचिव विनोद चोपड़ा ने बताया की नवगठित रोटरैक्ट क्लब में संस्थान के 60 विद्यार्थियों ने सदस्यता ग्रहण की। सभी पदाधिकारीयों को लेप्पल पीन लगाया गया। रोटरैक्ट क्लब की सहायक पल्लवी प्रसाद ने सभी नव सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरैक्ट क्लब के माध्यम से युवा समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सफीक जहिर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक जिला पाल पूजा बैद, पुष्पा केजरीवाल, ललिता चोपड़ा, संजय बैद,बिनय सिंह, विजय अग्रवाल, उषा कुमार, ज्योति अग्रवाल, पूर्वी केजरीवाल एवं उपस्थित प्रोफेसरों ने नवगठित रोटरैक्ट क्लब के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।





