फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर AIDSO का बड़ा ऐलान, छात्रों के आंदोलन को दिया खुला समर्थन

Bokaro :- AIDSO झारखंड राज्य कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा की रांची में चल रहे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में एकजुटता का आह्वान करती हैं। विगत 12 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro :-  AIDSO झारखंड राज्य कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा की रांची में चल रहे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में एकजुटता का आह्वान करती हैं।
विगत 12 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों की संख्या में छात्रों का जो आंदोलन चल रहा है अब तक सरकार की ओर से इनकी मांगों को नहीं माना है।आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन झारखंड राज्य कमिटी आंदोलनरत छात्रों के साथ एकजुटता देते हुए संगठन की ओर से भी आंदोलन की चेतावनी देते हैं।
हम जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल की परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच की मांग करते है। साथ ही झारखंड सरकार सभी तरह की परीक्षाओं का कैलेंडर अविलंब प्रकाशित करें।
इस आंदोलन में हम सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और अगर सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो छात्रों द्वारा आगामी 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में AIDSO सभी स्कूल कॉलेज के छात्रों से युवाओं से अपील करती है कि इस आंदोलन में भारी संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
सभी तरह के परीक्षाओं का पेपर लीक बंद करने, JPSC, JSSC के अनियमित परीक्षाओं का अविलंब कैलेंडर जारी करने के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई शिक्षा विरोधी NEP 2020 को वापस लेने एवं NTA को रद्द करने की मांग करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram