Ranchi : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार रात जामताड़ा जिले के पास पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के अनुसार, उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने टॉयलेट जाने की बात कही। गाड़ी रुकते ही उसने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
कई जिलों में फैला था गैंग का नेटवर्क
पलामू का रहने वाला सुजीत सिन्हा पहले छोटे अपराध करता था, लेकिन बाद में उसने अपना गैंग बना लिया। उसका नेटवर्क पलामू, रांची, धनबाद, हजारीबाग, लातेहार और रामगढ़ समेत कई जिलों में सक्रिय था। वह कोयला कारोबारियों, ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी वसूलने के लिए बदनाम था।
यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
चार दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
सुजीत सिन्हा के खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस का आरोप है कि वह जेल में रहते हुए भी अपने गिरोह के जरिए रंगदारी और आपराधिक गतिविधियां संचालित करता था।
पत्नी रिया संभाल रही थी गैंग
पुलिस के अनुसार, सुजीत के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह का संचालन कर रही थी। उस पर रंगदारी, अवैध हथियारों की तस्करी और गैंग का नेटवर्क संभालने के आरोप हैं। रिया सिन्हा को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के लिए बड़ी सफलता
पुलिस का मानना है कि सुजीत सिन्हा की मौत से झारखंड में सक्रिय उसके आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। हालांकि मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन
संबंधित खबरें
- Jharkhand जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
- Jharkhand झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन
- Jharkhand RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
- Jharkhand JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित












