Bokaro news: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा एवं सचिव श्री अरुण कुमार दुबे के निर्देशानुसार शुक्रवार को चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में ” एम्पावरमेंट कैंप” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता DLSA बोकारो के सचिव श्री अरुण कुमार दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदनकियारी के BDO श्री …अजय बर्मा प्रखंड प्रमुख श्री निवारण सिंह चौधरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
*कानूनी जागरूकता पर दिया गया जोर*
इस अवसर पर DLSA सचिव श्री दुबे ने उपस्थित लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, महिला अधिकार, बाल अधिकार, श्रम कानून, लोक अदालत एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है।
*परिसंपत्तियों का वितरण*
कार्यक्रम के दौरान JSLPS के महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच 6 लाख का चेक का वितरण किया गया। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र,जाति-आय-आवासीय प्रमाणपत्र, EWS प्रमाणपत्र, एवं छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।
*उपस्थिति*
कार्यक्रम में अधिवक्ता बृजेश कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, Plv श्री देवदास पांडे, श्री यदु माहतो, वासु गोराई, राजकिशोर बाउरी, कालाचंद गोराई, रतिलाल कुम्भकार, मोहम्मद इसराइल अंसारी, असित बनर्जी, सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, एवं भारी संख्या में ग्रामीण एवं महिला लाभुक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन चंदनकियारी ब्लॉक के PLV श्री देवदास पाण्डेय द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुया





