फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में बच्चों को मिला बड़ा सहारा, ट्रस्ट ने बांटे छाते; शिक्षा को लेकर समाजसेवी ने कही अहम बात

Bokaro news:- बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजाद नगर में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। समाजसेवी कुमार अमरदीप एवं प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी कुमार अमरदीप ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजाद नगर में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। समाजसेवी कुमार अमरदीप एवं प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी कुमार अमरदीप ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। शिक्षा के सहारे बच्चे जीवन में आगे बढ़ेंगे।

इसलिए बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहिए। विद्यालय में अध्ययनरत स्लम एरिया के बच्चों को नियमित पाठ्य सामग्री, उपहार आदि दिया जाता है। उन्हें शिक्षा का मोल बताया जाता है। संस्था की ओर से स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के उत्थान को लेकर सकारात्मक काम किया जा रहा है।

प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार ने कहा कि संस्था की ओर से बच्चों का सहयोग किया जाता है। बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट की ओर से धूप व बरसात से बचाव को लेकर स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के लिए छाता उपलब्ध कराया है। बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट के कुमार अमरदीप ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छाता दिया। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram