‘हम आपके सेवक हैं’: 100 दिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, 2476 योजनाएं शुरू

बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ₹11,464 करोड़ की 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जानिए शिक्षा, उद्योग और स्वास्थ्य से जुड़े बड़े ऐलान।

Patna: “यह सरकार बिहार की जनता की है और हम आपके सेवक हैं।” यह बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बीआईटी मेसरा (BIT Mesra), पटना परिसर में आयोजित भव्य समारोह में कही। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को ₹11,464 करोड़ की लागत वाली 2,476 विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिनका रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

Read more: PM ई-बस सेवा योजना: बिहार को मिलीं 400 इलेक्ट्रिक और नई डीलक्स बसें 

100 दिनों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड, Microsoft और HPCL के साथ MoU

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष पत्रिका, कॉफी टेबल बुक और नीतिगत पुस्तिकाओं का विमोचन किया। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के अलावा डेयरी एवं पशु संसाधन विभाग तथा एचपीसीएल (HPCL) और आईओसीएल (IOCL) के बीच महत्वपूर्ण समझौतों (MoU) का आदान-प्रदान भी हुआ। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त डॉक्टरों और फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

बिहार में बनेगा 200 किमी मरीन ड्राइव और 12 नए टाउनशिप

विकास योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना की तर्ज पर अगले 3 वर्षों में बिहार में करीब 200 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव विकसित किया जाएगा, जिसमें लगभग ₹1 लाख करोड़ का निवेश आएगा। राज्य में सुनियोजित शहरीकरण के लिए 12 नए टाउनशिप विकसित करने पर काम चल रहा है। इसके साथ ही गंडक और कोसी नदियों के किनारे विशेष कॉरिडोर और पटना में महिला सशक्तिकरण के लिए ‘जीविका टावर’ का निर्माण किया जाएगा।

20 नवंबर तक ₹5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य, सोनपुर में बनेगा बड़ा एयरपोर्ट

औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने 20 नवंबर तक बिहार में ₹5 लाख करोड़ का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। वैशाली के राजापाकर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्क (₹20-30 हजार करोड़ का निवेश और 1 लाख युवाओं को रोजगार) तथा गया के आईएमसी (IMC) परिसर में 3,000 एकड़ में स्टील प्लांट हब बनाया जाएगा। कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अगले 5 वर्षों में 25 नई चीनी मिलें शुरू की जाएंगी। कनेक्टिविटी सुधारने के लिए सोनपुर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और सुल्तानगंज में नया एयरपोर्ट बनाने पर काम चल रहा है।

Read more: अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा बाहर, LNJP में शुरू हुई आधुनिक सुविधाएं

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के हर प्रखंड में आदर्श विद्यालय, 211 नए डिग्री कॉलेज और 551 मॉडल स्कूल स्थापित किए जा चुके हैं। उच्च शिक्षा के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर AI एवं कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटी और शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर आर्किटेक्चर एवं इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी बनेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद जिला और अनुमंडल अस्पतालों से मरीजों को बिना किसी गंभीर बीमारी के बेवजह रेफर करने की प्रथा को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.