फॉण्ट कनवर्टर NEW

अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा बाहर, LNJP में शुरू हुई आधुनिक सुविधाएं

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना स्थित LNJP अस्पताल परिसर में 400 बेड वाले नवनिर्मित ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी भवन का उद्घाटन किया। मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार के मरीजों को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल परिसर में नवनिर्मित 400 बेड क्षमता वाले ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) अति विशिष्ट अस्पताल के नए भवन का भव्य उद्घाटन किया।

Read more: Live: सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, ₹11464 करोड़ का महा-उपहार

अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

उद्घाटन के बाद सीएम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सेवाओं और उपचार का जायजा भी लिया।

मॉड्यूलर ओटी और स्पोट्र्स इंजरी सेंटर से लैस

इस नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों के इलाज और पुनर्वास (Rehabilitation) के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में विश्वस्तरीय मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT), आधुनिक ICU, स्पोट्र्स इंजरी सेंटर, उन्नत रेडियोलॉजी विभाग, फिजियोथेरेपी यूनिट, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी सेवाएं, ओपीडी, एमआरआई और थेरेपी कक्ष सहित व्यावसायिक चिकित्सा इकाई जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

इलाज के लिए अब दूसरे राज्यों पर नहीं रहना होगा निर्भर

समारोह को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य बिहार के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस आधुनिक अस्पताल की शुरुआत के बाद अब ऑर्थोपेडिक संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जांच से लेकर इलाज और पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया एक ही परिसर में होने से मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज मिलेगा।

Read more: बिहार में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 19 खिलाड़ियों को बांटे नियुक्ति पत्र

समारोह में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram