फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिठौरिया चौक में कार और बाइक की भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

  पिठौरिया (रांची)। पिठौरिया चौक पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पिठौरिया थाना पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

 

  • पिठौरिया (रांची)। पिठौरिया चौक पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई  स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पिठौरिया थाना पुलिस को दी।
  • सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर गंभीर रूप से घायल युवक को बिना देर किए अपनी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पतरातू की ओर से पिठौरिया की दिशा में आ रही थी, जबकि बाइक चालक कथित रूप से रॉन्ग साइड से जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
  • थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने कहा कि  पुलिस की पहली प्राथमिकता घायल  को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना उसकी जान बचाना होता है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और रॉन्ग साइड वाहन नहीं चलाने की अपील की।
  • समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने कार और बाइक दोनों को जब्त कर थाना परिसर ले गईं  जांच शुरू कर  कानूनी कार्रवाई जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram