फॉण्ट कनवर्टर NEW

लातेहार में सुलह का बुलडोजर चला, एक दिन में 26 परिवारों को मिला इंसाफ

  Written by public adda. Com लातेहार, जिले में बुधवार को बुलडोजर नहीं, इंसाफ का दरबार चला। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसरों में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जहां पुलिस-प्रशासन ने जनता के दरवाजे पर न्याय पहुंचाया। शिविर में

अपनी भाषा में पढ़ें

 

Written by public adda. Com

लातेहार, जिले में बुधवार को बुलडोजर नहीं, इंसाफ का दरबार चला। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसरों में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जहां पुलिस-प्रशासन ने जनता के दरवाजे पर न्याय पहुंचाया।
शिविर में कुल 40 मामले आए, जिनमें 36 मामले जमीनी विवाद से और 4 अन्य मामलों से संबंधित थे। अधिकारियों की सक्रियता और संवेदनशीलता से 26 मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से सफल निष्पादन कर दिया गया। निपटारे के बाद फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दिया।
इस दौरान अपने-अपने अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना और कानून के तहत त्वरित कार्रवाई की।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों को थाना स्तर पर ही सुलझाकर बड़ी आपराधिक घटनाओं को रोकना है। शेष 14 मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram