फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर केरल समाजम मॉडल स्कूल में SENSE कार्यक्रम, बच्चों को सिखाए सामाजिक संस्कार

Jamshedpur news: केरल समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा तीन एवं चार के विद्यार्थियों के लिए एस.ई.एन.एस.ई. (सोशल एटिकेट फॉर न्यू जेनरेशन) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक शिष्टाचार, अनुशासन, स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिक बनने के गुणों का

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: केरल समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा तीन एवं चार के विद्यार्थियों के लिए एस.ई.एन.एस.ई. (सोशल एटिकेट फॉर न्यू जेनरेशन) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक शिष्टाचार, अनुशासन, स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिक बनने के गुणों का विकास करना था। स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अच्छे व्यवहार की महत्ता को समझा।

यंग इंडियंस (वाईआई) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के संयुक्त उपक्रम ‘प्रोजेक्ट मासूम’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, जल संरक्षण, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासित व्यवहार, धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केरल पब्लिक स्कूल्स की निदेशक (अकादमिक) एवं प्रोजेक्ट मासूम की अध्यक्ष डॉ. रचना नायर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों का समावेश भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि बचपन से ही अच्छी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो भविष्य में एक सशक्त और जिम्मेदार समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए संवादात्मक गतिविधियां, प्रेरक उदाहरण और रोचक चर्चाएं आयोजित की गईं, जिससे उन्होंने न केवल विषयों को समझा बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का भी संकल्प लिया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बना दिया।

यह कार्यक्रम निदेशक (अकादमिक) नंदिनी शुक्ला, प्राचार्या रीना बनर्जी, उप-प्राचार्य ए.एल. अब्राहम तथा प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में यंग इंडियंस की दीपा नायर एवं रश्मि जैन के साथ विद्यालय के हेल्थ एंड हाइजीन क्लब की मॉडरेटर शिक्षिकाएं गार्गी और बैशाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram