Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | रांची में 85% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म, 37.96% फॉर्म डिजिटाइज्ड
Jharkhand

रांची में 85% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म, 37.96% फॉर्म डिजिटाइज्ड

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत रांची जिले में 26.74 लाख मतदाताओं में से 22.73 लाख तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंच चुका है। तीन विधानसभा क्षेत्रों में 98 प्रतिशत से अधिक वितरण पूरा हो गया है, जबकि 37.96 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी हो चुका है।
Ashish SinghBy Ashish SinghJuly 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) अभियान के तहत रांची जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। 15 जुलाई 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 22,73,538 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 85 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 10,15,294 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल फॉर्म का 37.96 प्रतिशत है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में 98 प्रतिशत से अधिक फॉर्म वितरण

जिले के सिल्ली (98.73%), तमाड़ (98.61%) और खिजरी (98.15%) विधानसभा क्षेत्रों में 98 प्रतिशत से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा मांडर विधानसभा क्षेत्र में भी 95.27 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

विधानसभावार वितरण और डिजिटाइजेशन की स्थिति

15 जुलाई 2026, शाम 4:00 बजे तक विधानसभावार प्रगति इस प्रकार रही—

विधानसभा फॉर्म वितरण डिजिटाइजेशन
58-तमाड़ 98.61% 51.22%
61-सिल्ली 98.73% 50.59%
62-खिजरी 98.15% 44.33%
63-रांची 73.49% 22.26%
64-हटिया 70.13% 27.68%
65-कांके 79.99% 34.12%
66-मांडर 95.27% 52.04%

उपायुक्त ने दिए अभियान में तेजी लाने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष मतदाताओं तक जल्द से जल्द एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाया जाए और प्राप्त फॉर्मों का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बीएलओ को पूरी तरह भरा हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को समय पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पौता ट्रिपल मर्डर मामला: पीड़ित परिवार ने इरफान अंसारी से लगाई न्याय की गुहार

July 15, 2026

कुशुम्भा गांव में युवक की मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

July 15, 2026

दारू बाजार से चोरी हुई स्कूटी बरामद, पुलिस ने मालिक को चाबी सहित सौंपी

July 15, 2026

RECENT ADDA.

पौता ट्रिपल मर्डर मामला: पीड़ित परिवार ने इरफान अंसारी से लगाई न्याय की गुहार

July 15, 2026

कुशुम्भा गांव में युवक की मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

July 15, 2026

दारू बाजार से चोरी हुई स्कूटी बरामद, पुलिस ने मालिक को चाबी सहित सौंपी

July 15, 2026

बोकारो पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा वैष्णवी त्रिपाठी बनीं मिस झारखंड 2026

July 15, 2026

नावाडीह पंचायत में परिवहन विभाग का शिविर, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने उमड़ी भीड़

July 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.