फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 85% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म, 37.96% फॉर्म डिजिटाइज्ड

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) अभियान के तहत रांची जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। 15 जुलाई 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) अभियान के तहत रांची जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। 15 जुलाई 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 22,73,538 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 85 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 10,15,294 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल फॉर्म का 37.96 प्रतिशत है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में 98 प्रतिशत से अधिक फॉर्म वितरण

जिले के सिल्ली (98.73%), तमाड़ (98.61%) और खिजरी (98.15%) विधानसभा क्षेत्रों में 98 प्रतिशत से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा मांडर विधानसभा क्षेत्र में भी 95.27 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

विधानसभावार वितरण और डिजिटाइजेशन की स्थिति

15 जुलाई 2026, शाम 4:00 बजे तक विधानसभावार प्रगति इस प्रकार रही—

विधानसभाफॉर्म वितरणडिजिटाइजेशन
58-तमाड़98.61%51.22%
61-सिल्ली98.73%50.59%
62-खिजरी98.15%44.33%
63-रांची73.49%22.26%
64-हटिया70.13%27.68%
65-कांके79.99%34.12%
66-मांडर95.27%52.04%

उपायुक्त ने दिए अभियान में तेजी लाने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष मतदाताओं तक जल्द से जल्द एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाया जाए और प्राप्त फॉर्मों का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बीएलओ को पूरी तरह भरा हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को समय पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram