फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड का बड़ा खुलासा, सभी 16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Jamshedpur news: शहर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया है। इसकी जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: शहर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया है। इसकी जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राघवेन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) शामिल हैं। राघवेन्द्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था, जबकि गणेश मछुवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना के बाद आरोपियों को फरार कराने और छिपाने में इस्तेमाल की गई टीवीएस एक्टिवा स्कूटी (JH05EH6474) भी बरामद कर ली गई।

सिटी एसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय आसूचना और अन्य प्रमाणों के आधार पर लगातार छापेमारी कर मामले की कड़ियों को जोड़ा। इससे पहले 14 नामजद एवं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी थी, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गणेश मछुवा ने मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेन्द्र उर्फ घेरे को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मामलों में वह दो बार जेल जा चुका है।

सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने कहा कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही हिमांशु हत्याकांड के सभी 16 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram