Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कोडरमा में डीसी ने संभाली मतदाता सूची पुनरीक्षण की कमान, बूथों पर पहुंचकर परखी तैयारी
Jharkhand

कोडरमा में डीसी ने संभाली मतदाता सूची पुनरीक्षण की कमान, बूथों पर पहुंचकर परखी तैयारी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderama News:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सुदूरवर्ती सतगावां प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सतगावां प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्र संख्या 38, 40, 41, 42, 49, 60, 62 एवं 71 का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा मृत, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, निर्धारित प्रपत्रों का सही ढंग से संधारण करने तथा पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच करें तथा किसी प्रकार की त्रुटि, नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत करें।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन,उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार रवि,बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

CRPF जवान की मौत पर चतरा में उबाल,CRPF जवान की मौत , सांसद-विधायक भी आंदोलन के समर्थन में

July 11, 2026

लोहरदगा में एसआईआर अभियान तेज, नगर कांग्रेस ने बूथों पर भरवाए गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की बड़ी अपील

July 11, 2026

द रामेश्वर वैली स्कूल में ब्लू डे की धूम, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों से जीता सबका दिल

July 11, 2026

RECENT ADDA.

CRPF जवान की मौत पर चतरा में उबाल,CRPF जवान की मौत , सांसद-विधायक भी आंदोलन के समर्थन में

July 11, 2026

लोहरदगा में एसआईआर अभियान तेज, नगर कांग्रेस ने बूथों पर भरवाए गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की बड़ी अपील

July 11, 2026

द रामेश्वर वैली स्कूल में ब्लू डे की धूम, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों से जीता सबका दिल

July 11, 2026

त्रैमासिक परीक्षा परिणाम घोषित, विज्ञान में रवि और कला में सोनिका ने किया टॉप, मेधावियों का सम्मान

July 11, 2026

बेटी-दामाद को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे थे, चलती ट्रेन से उतरते ही हुआ बड़ा हादसा, पैर बुरी तरह घायल

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.