Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सरायकेला फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में दबोचा मुख्य आरोपी
Jharkhand

सरायकेला फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में दबोचा मुख्य आरोपी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 11, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया में 9 जुलाई को 62 वर्षीय शेख नूर मोहम्मद पर हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मो. जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो पुराने कट्टे, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 9 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे गोविंद विद्यालय के पीछे शेख नूर मोहम्मद पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घायल के बयान के आधार पर कपाली ओपी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1), 118(2), 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान मिले पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर 10 जुलाई को मुख्य आरोपी मो. जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो पुराने कट्टे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। बरामद हथियारों को जब्त कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आगजनी, मारपीट, अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं थी तथा आरोपी के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

इस पूरे अभियान में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार, पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडू सहित विशेष पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

CRPF जवान की मौत पर चतरा में उबाल,CRPF जवान की मौत , सांसद-विधायक भी आंदोलन के समर्थन में

July 11, 2026

लोहरदगा में एसआईआर अभियान तेज, नगर कांग्रेस ने बूथों पर भरवाए गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की बड़ी अपील

July 11, 2026

द रामेश्वर वैली स्कूल में ब्लू डे की धूम, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों से जीता सबका दिल

July 11, 2026

RECENT ADDA.

CRPF जवान की मौत पर चतरा में उबाल,CRPF जवान की मौत , सांसद-विधायक भी आंदोलन के समर्थन में

July 11, 2026

लोहरदगा में एसआईआर अभियान तेज, नगर कांग्रेस ने बूथों पर भरवाए गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की बड़ी अपील

July 11, 2026

द रामेश्वर वैली स्कूल में ब्लू डे की धूम, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों से जीता सबका दिल

July 11, 2026

त्रैमासिक परीक्षा परिणाम घोषित, विज्ञान में रवि और कला में सोनिका ने किया टॉप, मेधावियों का सम्मान

July 11, 2026

बेटी-दामाद को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे थे, चलती ट्रेन से उतरते ही हुआ बड़ा हादसा, पैर बुरी तरह घायल

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.