अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
बुढ़मू: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को SIR से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को लेकर बुढ़मू अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि SIR से संबंधित कार्यों में कई तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पात्र लाभुकों के हितों की रक्षा की मांग
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की उमेडंडा का BLO सही से अपना काम नहीं कार्य रहा है. और ग्रामीणों को फार्म भरने मे बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है कुछ लोगो का तो मकान संख्या भी नहीं है एवम पात्र लोगों के नाम सूची में सही ढंग से दर्ज नहीं किए गए हैं, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद कार्य लंबित है। इससे लोगों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।
सीओ ने जांच का दिया आश्वासन
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसलिए वे सामूहिक रूप से अपनी शिकायत लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे है। अंचल अधिकारी ने ग्रामीणों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं भी लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों के हितों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने प्रशासन से पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की, ताकि लोगों का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।

