फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाल सांसदों ने किया थाना भ्रमण, पुलिस ने दोस्त बनकर दूर किया डर

चैनपुर गुमला- : बच्चों के मन से पुलिस के प्रति भय खत्म करने और उन्हें अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को चैनपुर थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गुड शेफर्ड कॉन्वेंट की

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर गुमला- : बच्चों के मन से पुलिस के प्रति भय खत्म करने और उन्हें अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को चैनपुर थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गुड शेफर्ड कॉन्वेंट की सिस्टर्स द्वारा सीसीएसई के तहत आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई सिस्टर नीतियां ने की।

कार्यक्रम के तहत सिल्फरी, छतरपुर और झाड़गांव गांवों से आए बाल संसद के कुल 37 बच्चों ने चैनपुर थाना का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को थाना की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया और पुलिस व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि पुलिस जनता की रक्षक और मित्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में बच्चों को बिना किसी डर या झिझक के पुलिस से संपर्क करना चाहिए। पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है।

भ्रमण के दौरान बच्चों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग, साइबर अपराध, चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन, थाना हाजत, इंस्पेक्टर कार्यालय तथा थाना प्रभारी कक्ष की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और मानव तस्करी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं संस्था की ओर से पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, मुंशी पवन कुमार, थाना के चौकीदार तथा मीडिया प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर नीतियां के साथ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय पन्ना, कम्युनिटी फैसिलिटेटर बबीता सोनम तिर्की, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर ज्योति किरण एक्का, इरोम कुमुद मुंडा, सिस्टर स्वाति तथा संस्था के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram