Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कोल्हान में नक्सलियों पर सख्त वार, डीजीपी बोलीं- विकास रोकने वालों पर होगी कार्रवाई
Jharkhand

कोल्हान में नक्सलियों पर सख्त वार, डीजीपी बोलीं- विकास रोकने वालों पर होगी कार्रवाई

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News:  झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने कहा है कि कोल्हान प्रमंडल में नक्सलियों की स्थिति पहले की तुलना में काफी कमजोर हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की सुरक्षा सरकार और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचीं डीजीपी ने जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोल्हान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और नक्सल विरोधी अभियान की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में नक्सल गतिविधियों, सुरक्षा बलों की तैनाती और चल रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी ली।

चाईबासा पहुंचने पर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने डीजीपी का स्वागत किया। समीक्षा बैठक में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और खुफिया सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाए। साथ ही नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस और प्रशासन मिलकर विश्वास बहाली अभियान संचालित करें, ताकि ग्रामीणों का भरोसा मजबूत हो और विकास योजनाएं निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। आधुनिक तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग, प्रभावी सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा बलों के बेहतर समन्वय पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।

डीजीपी ने फील्ड में तैनात जवानों का मनोबल ऊंचा बनाए रखने और परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के बीच बेहतर तालमेल ही नक्सल विरोधी अभियान की सफलता की कुंजी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी

July 10, 2026

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

July 10, 2026

एशपॉन्ड से उड़ती राख पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानकी यादव ने डीवीसी को दी चेतावनी

July 10, 2026

RECENT ADDA.

हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी

July 10, 2026

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

July 10, 2026

एशपॉन्ड से उड़ती राख पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानकी यादव ने डीवीसी को दी चेतावनी

July 10, 2026

24 दिन बाद मिला गुम हुआ Motorola मोबाइल, बोकारो पुलिस ने लौटाकर जीता भरोसा

July 10, 2026

मंईयां सम्मान योजना और पेंशन की राशि जारी, 5.33 लाख लाभुकों को मिली बड़ी राहत

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.