Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर बंद की FIR पर भाजपा का बड़ा हमला, एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
Jharkhand

जमशेदपुर बंद की FIR पर भाजपा का बड़ा हमला, एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 9, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा कराने, तथ्यों से परे लगाई गई धाराओं को हटाने तथा शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं ने एसएसपी को बताया कि तीन जुलाई को बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया था। उनके अनुसार बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और शहर के व्यापारियों, आम नागरिकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वेच्छा से इसका समर्थन किया। पार्टी का कहना है कि बंद के दौरान कहीं भी हिंसा, तोड़फोड़ या कानून-व्यवस्था भंग होने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई।

ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया कि बंद समाप्त होने के बाद जमशेदपुर अक्षेस के एक पदाधिकारी की शिकायत पर टेल्को थाना में पार्टी के 18 नेताओं एवं अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। भाजपा का दावा है कि प्राथमिकी में लगाए गए कई गंभीर आरोप निराधार हैं और उनका किसी भी वास्तविक घटना से संबंध नहीं है। पार्टी ने कहा कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही होते तो उनका उल्लेख मीडिया रिपोर्टों अथवा प्रशासनिक अभिलेखों में भी मिलता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

मीडिया से बातचीत में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण जनआंदोलनों में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना के कारण भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून हाथ में लेने की पक्षधर नहीं है, लेकिन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को अपराध की तरह प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा कर तथ्यों से मेल नहीं खाने वाली धाराओं को हटाया जाए तथा निर्दोष लोगों को न्याय मिले। इस पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, तन्मय झा, रीना चौधरी, संजीत चौरसिया और प्रेम झा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

आदित्यपुर पुलिस की बड़ी सफलता, पांच साल पुराने केस का फरार आरोपी गिरफ्तार

July 9, 2026

चाईबासा में दिल दहला देने वाला हादसा, दोस्त को बचाते-बचाते युवक की दर्दनाक मौत

July 9, 2026

चाईबासा सदर अस्पताल में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया सीधा फीडबैक

July 9, 2026

RECENT ADDA.

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

श्रीलंका की जेल में हिंसक झड़प, अधिकारियों सहित कई की मौ’त

July 9, 2026

सीवान के उत्पाद निरीक्षक पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 9, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने किया नामांकन

July 9, 2026

ट्रैक्टर हादसे में किसान की मौत, सुपौल के दुलारी गांव में ट्रेलर के नीचे दबे

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.