फॉण्ट कनवर्टर NEW

आदित्यपुर पुलिस की बड़ी सफलता, पांच साल पुराने केस का फरार आरोपी गिरफ्तार

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने करीब पांच वर्ष पुराने चर्चित आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी

अपनी भाषा में पढ़ें

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने करीब पांच वर्ष पुराने चर्चित आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने उसे जमालपुर के सतवाहिनी क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2021 को गम्हरिया के मोतीनगर निवासी केवीवी राव ने आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अपने पुत्र के. सोमनाथ राव को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित एवं दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के हस्तलिखित सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अनुसंधान के दौरान मुख्य आरोपी नागेंद्र प्रसाद सिंह, मालती देवी सहित कुल आठ लोगों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुड्डू सिंह लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram