Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Uncategorized»बोकारो में SIR-2026 अभियान तेज, उपायुक्त पहुंचे बूथ और बिरहोर टांडा, युवाओं से की अपील
Uncategorized

बोकारो में SIR-2026 अभियान तेज, उपायुक्त पहुंचे बूथ और बिरहोर टांडा, युवाओं से की अपील

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 8, 20265 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में *युवाओं की सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण* सामने आया है। *तेनुघाट कॉलेज की सेमेस्टर-5 की छात्रा पुष्पा कुमारी गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-51* पर *#BokaroBrandAmbassador बनकर बीएलओ का सक्रिय सहयोग* कर रही हैं। उनकी सकारात्मक पहल को देखते हुए *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त श्री अजय नाथ झा* ने उन्हें *बधाई दी तथा सम्मानित करने का एईआरओ सह सीओ* को निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों *डीईओ सह डीसी* ने जिले के शहर एवं गांवों के *शिक्षित युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने* की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि *बोकारो के जागरूक एवं शिक्षित युवा #BokaroBrandAmbassador बनकर अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजर का सहयोग करें तथा मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने* में सहायता करें।

डीईओ सह डीसी की इस अपील से प्रेरित होकर *पुष्पा कुमारी अपनी क्षेत्र की बीएलओ* को *एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग* कर रही हैं।

निरीक्षण क्रम में *डीईओ सह डीसी* ने कहा कि *लोकतंत्र को मजबूत बनाने में य भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण* है। *पुष्पा कुमारी जैसी जागरूक छात्राओं की पहल अन्य के लिए प्रेरणास्रोत* है। उन्होंने जिले के *सभी शिक्षित युवाओं से आह्वान किया कि वे भी #BokaroBrandAor बनकर अपने क्षेत्र के बीएलओ का सहयोग करें और SIR-2

*डीईओ सह डीसी ने गोमिया के विभिन्न मतदान केंद्रों में एसआईआर-2026 अभियान का किया निरीक्षण*

*गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निष्पादन के दिए निर्देश*

*उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ संगिता देवी को साल ओढ़ाकर किया सम्मानित*

बुधवार को *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त श्री अजय नाथ झा* ने *गोमिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों* का भ्रमण कर *विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान* के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने *मतदान केंद्रों पर पहुंचकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति* की विस्तार से समीक्षा की तथा *अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने* का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीईओ सह डीसी ने *मतदान केंद्र संख्या-115, 105, 104, 98, 97 एवं 5* का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने *बीएलओ से घर-घर संपर्क, प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति* की जानकारी ली।

मतदान *केंद्र संख्या-105 की बीएलओ संगिता देवी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य* की सराहना करते हुए *उपायुक्त ने उन्हें एवं सुपरवाइजर को साल ओढ़ाकर सम्मानित* किया और कहा कि *ऐसे समर्पित कर्मी पूरे अभियान* के लिए प्रेरणा हैं।

यहां *कुल 704 मतदाताओं में से 698 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाया* जा चुका है तथा *308 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन* भी पूरा हो चुका है। इस कार्य की गति एवं गुणवत्ता पर *संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने शेष कार्य भी शीघ्र पूरा करने* का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान *डीईओ सह डीसी* अन्य मतदान केंद्रों के *बीएलओ कविता देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी सहित सभी मतदान कर्मियों से संवाद* किया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि *प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन के प्रत्येक चरण में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित* की जाए। किसी भी प्रकार की *लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं* की जाएगी। अभियान की *सफलता के लिए नियमित मॉनिटरिंग, टीम वर्क और समयबद्ध कार्य निष्पादन आवश्यक* है।

मौके पर *ईआरओ सह एसी श्री सुनील चन्द्र, डीपीआरओ मो. सफीक आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, एईआरओ सह सीओ मो. अ आलम, बीडीओ श्री महादेव महतो, एपीआ

*दूरस्थ बिरहोर टांडा तक पहुंचा लोकतंत्र का भरोसा, हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध जिला प्रशासन*

*डीईओ सह डीसी श्री अजय नाथ झा ने पीवीजीटी क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर एसआईआर-2026 कार्यों की समीक्षा की, बिरहोर परिवारों से किया संवाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं*

*समय पर गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने और अभियान में सहयोग की अपील*

*विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान* के तहत *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा* ने बुधवार को *गोमिया प्रखंड की सियारी पंचायत स्थित डुमरी बिरहोर टांडा तथा तुलबुल पंचायत के पिंड्रा गांव के पीवीजीटी टोला* का भ्रमण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि *लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक मतदान प्रक्रिया की पहुंच सुनिश्चित* हो और *कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं* रहे।

भ्रमण के दौरान उन्होंने *मतदान केंद्र संख्या 49 एवं 144,145 के बीएलओ क्रमशः सुनता देवी/वृंदा देवी/दुलारी देवी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वोलेंटियर्स* से संवाद कर *गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत जानकारी* ली। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को *अभियान में और अधिक तेजी लाने, प्रत्येक घर तक पहुंचने तथा कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने* का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान *डीईओ सह डीसी* ने *बिरहोर समुदाय के ग्रामीणों के बीच बैठकर संवाद* किया। उन्होंने ग्रामीणों की *समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान को लेकर भी चर्चा* की। उन्होंने कहा कि *प्रशासन का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना* भी है।

डीईओ सह डीसी ने *ग्रामीणों से अपील की कि वे गणना प्रपत्र समय पर सही जानकारी के साथ भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध* कराएं तथा *एसआईआर-2026 अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग* करें। उन्होंने कहा कि *आपका एक छोटा-सा सहयोग आपके मताधिकार को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम* है।

उन्होंने *बीएलओ एवं वोलेंटियर्स* से भी कहा कि वे *संवेदनशीलता, धैर्य और समर्पण के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय (पीवीजीटी) का कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण अभियान से छूटने नहीं* पाए।

जिला प्रशासन का *प्रयास है कि लोकतंत्र की यह प्रक्रिया हर घर और हर व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक* पहुंचे।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

फोन पर इलाज और एम्बुलेंस में देरी के आरोप, गंभीर हालत में बच्ची रेफर

June 29, 2026

उरांव समाज के स्थापना दिवस पर मिसाल, रक्तदान शिविर में जुटीं 61 यूनिट रक्त

June 28, 2026

RECENT ADDA.

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

कल्याण विभाग ने बांटीं साइकिलें, 62 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

July 8, 2026

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी

July 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.